फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के फ्री वेट कबड्डी मुकाबले 8 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों के फ्री वेट कबड्डी मुकाबले 8 को
विज्ञापन

चरखी दादरी।
आठ फरवरी को गांव मकड़ाना स्थित शहीद रामनिवास स्पोटर्सक्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता व दौड़ का आयोजन होगा। लड़कियों के कबड्डी मुकाबले फ्री वेट कैटेगरी में होंगे। लड़कों के लिए 35 व 50 किलोग्राम भार वर्ग के तहत कबड्डी मुकाबले होंगे। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि इनेलो युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित राणा शिरकत करेंगे। वहीं समापन पर मुख्य अतिथि इनेलो बुद्धिजीवी जिला संयोजक डॉ. विजय सांगवान मंदौला शिरकत करेंगे। ये जानकारी कोच कुलदीप फौगाट, कोच राजबीर, पूर्व बीएसएफ डीएसपी रणबीर, सत्यवान जाखड़, मुकेश फौगाट, कर्मबीर शर्मा, रामकला, डॉ. अन्नू दूधवा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके तहत लड़कियों के लिए आयोजित कबड्डी मुकाबले फ्री वेट केटैगरी में होंगे। लड़कों के लिए 35 एवं 50 किलोग्राम के तहत मुकाबले आयोजित होंगे। लड़कियों में प्रथम को 11 हजार, द्वितीय को 71 सौ पुरस्कार दिए जाएंगे। लड़कों के 35 किलोग्राम वर्ग में प्रथम 31 सौ व द्वितीय 21 सौ ईनाम होंगे। 50 किलोग्राम में प्रथम 51 सौ व द्वितीय 21 सौ का पुरस्कार होगा। इसके साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में लड़कों की 16 सौ मीटर, 100 मीटर रेस को करवाया जाएगा। इसी प्रकार बुजुर्गों की 100 मीटर की दौड़ भी आयोजित होंगे। दोनों मुकाबलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कोच कुलदीप फौगाट ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इस मौके का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें