फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में बिजली निगम आठ प्रतिशत घटाएगा लाइन लॉस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह में बिजली निगम आठ प्रतिशत घटाएगा लाइन लास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
31 मार्च तक शहर का लाइन लॉस 25 प्रतिशत तक लाने का निगम अधिकारियों को टारगेट मिला है। इस समय शहर में 33 फीसदी लाइन लॉस चल रहा है। लाइन लॉस को आठ प्रतिशत कम करने के लिए निगम अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। इसके तहत घरों या प्रतिष्ठानों की दीवारों पर लगे करीब 3500 बिजली मीटरों को फोर इन वन बाक्स में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, कुंडीमारी रोकने के लिए निगम ने करीब 75 किलोमीटर लंबी एलटी केबल की जगह बेयर कंडेक्टर लगाने की प्लानिंग भी तैयार की है। इसके अलावा निगम अधिकारियों ने बिजली चोरी रोकने के लिए भी टीमों का गठन कर दिया है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस समय शहर के लाइन लॉस में 13 प्रतिशत की गिरावट भी आई है।
बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों को अगले दो सालों में 15 प्रतिशत लाइन लॉस लाने का लक्ष्य उच्चाधिकारियों ने दिया है। 31 मार्च 2018 तक लाइन लॉस 25 प्रतिशत लाने का टारगेट भी इसी प्लानिंग का हिस्सा है। गत 31 मार्च से लेकर 25 फरवरी तक निगम ने 556 बिजली चोरी के केस पकड़े हैं और इन पर करीब 2.12 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया। इनमें से 342 उपभोक्ता 1.09 करोड़ की जुर्माना राशि अदा भी कर चुके हैं। बाकी बचे 214 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए निगम अधिकारी सिफारिश कर चुके हैं और इनमें से 102 उपभोक्ताओं के खिलाफ रेवाड़ी में मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं। अब निगम अधिकारियों ने सभी शहरी मीटरों को बिजली पोल पर शिफ्ट करने की योजना बनाई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में करीब 2700 मीटरों को एमसीबी बाक्स में शिफ्ट किया गया था और करीब 3500 मीटर बाकी हैं, जिन्हें शिफ्ट करने के लिए धरातल पर कवायद शुरू कर दी गई है। खराब या बंद पड़े मीटरों को बदलना भी उदय अभियान का हिस्सा है। पिछले करीब दो माह में निगम ने 2021 डिफेक्टिव मीटरों को बदला हैं।
विज्ञापन

---
187 बिजली कनेक्शन काट चुका है निगम
पिछले कुछ माह से बकाया बिजली बिलों की रिकवरी के लिए निगम अधिकारी कनेक्शन काटो अभियान चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में निगम अधिकारियों ने करीब 187 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। इनकी तरफ करीब पांच करोड़ रुपये की राशि बकाया पड़ी थी। इस कार्रवाई के चलते 1611 उपभोक्ताओं ने निगम के खाते में 3.12 करोड़की राशि जमा भी कराई है।
---
स्ट्रीट लाइटों के मीटर भी बदलेगा निगम
निगम अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के जरिए बिजली चोरी के करीब 40 मामले अब तक पकड़ में आ चुके हैं। इन पर संज्ञान लेते हुए इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक में शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों के बिजली मीटर बदलने व लाइटों को प्रतिष्ठानों की दीवारों की बजाय बिजली पोल पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। एसडीओ विक्रम परमार ने बताया कि इस पर काम शुरू हो चुका है और करीब 50 फीसदी स्ट्रीट लाइटों के मीटर बदले भी जा चुके हैं।
विज्ञापन

---
31 मार्च तक शहर का लाइन लॉस हमें 25 प्रतिशत लाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए प्लानिंग तैयार कर हमने काम शुरू कर दिया है। बिजली चोरी पकड़ने के साथ-साथ मीटरों को पोल पर शिफ्ट करने व एलटी केबल की जगह बेयर कंडेक्टर लगाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विक्रम परमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें