एसपी ने किया बौंदकलां पुलिस थाने का निरीक्षण
औमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
सोमवार देर शाम को चरखी दादरी पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बौंदकलां थाने में पहुंचकर थाने का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मचारियों को क्षेत्र में महिला विरुद्घ अपराधों को रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सोमवार को एसपी चरखी दादरी हिमांशु गर्ग देर शाम 5.45 पर थाने में पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने थाने में तैनात पुलिस कर्मचारियों की बैठक भी ली। एसपी ने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध की सूचना मिलते ही एसएचओ मौके पर पहुंचकर तुरंत सख्त कार्रवाई करें। निर्धारित समय के बाद शराब का ठेका नहीं खुलना चाहिए। ऐसा होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी ने कर्मचारियों को अपराध रोकने के लिए गंभीर होकर कार्य करने की नसीहत दी। इसके साथ ही कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डीएसपी प्रदीप कुमार, एसएचओ विक्रम सिंह, अचीना ताल चौकी प्रभारी पवन कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।