फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशालय से पास हुआ प्रस्ताव, अब शहर होगा तीसरा आंख का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
नगरपालिका के द्वारा शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाने के प्रस्ताव को विभाग के निदेशालय से हरी झंडी मिल गई है। वहीं, इस कार्य के लिए विभाग की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। इसके चलते नपा शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगी। नपा द्वारा लगाए जाने वाले ये सीसीटीवी हाई रेज्यूलेशन वाले होंगे, जिनकी मरम्मत की जिम्मेदारी पांच साल तक कंपनी की रहेगी। शहर के मुख्य स्थानों पर कैमरे लगाए जाने के बाद होने वाली आपराधिक घटनाओं को ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिलेगी। क्योंकि आरोपी का चेहरा पुलिस तक पहुंच जाएगा। जिसकी मदद से पुलिस आरोपी को आसानी से ट्रेस कर सकेगी।
इतनी आएगी लागत
विभाग की ओर से शहर के 10 मुख्य चौराहों पर ये कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिन पर एक करोड़ 77 लाख रुपये की लागत आएगी। विभाग के द्वारा अभी टेंडर आमंत्रित नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद है कि अगले एक या दो दिन में इस पर टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। जिसके बाद अगले एक माह में सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


फरवरी 2016 दंगों में फुटेज आई थी काम
सीसीटीवी की कीमत पुलिस को अच्छी तरह से पता है। क्योंकि फरवरी 2016 के दौरान दंगों में आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज बहुत काम आई थी। पुलिस ने शहर के निजी प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों की फुटेज लेकर आरोपियों की शिनाख्त करने में कामयाबी हासिल की थी।

इन जगहों पर लगने हैं कैमरे
स्थान संख्या
बस स्टैंड झज्जर 4
छिक्कारा चौक 4
अग्रसेन महिला कॉलेज 4
ब्वॉयज व गर्ल्स स्कूल चौक 4
अंबेडकर चौक 3
पुरानी अनाज मंडी चौक 3
राव तुलाराम चौक 3
डायमंड चौक 2
भगत सिंह चौक 2
थाना झज्जर चौक 2
कुल 31

पुलिस ने तय की थी लोकेशन
कैमरों का प्रस्ताव बनाने से पूर्व नगरपालिका के द्वारा पुलिस विभाग से लोकेशन मांगी गई थी। पुलिस ने क्राइम की दृष्टि से शहर के मुख्य चौक को चिह्नित कर कैमरों की संख्या व स्थान बताए थे। जिसके आधार पर नपा ने प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजा था।

सीएम ने मातनहेल रैली में की थी घोषणा
मातनहेल में आयोजित की गई झज्जर विकास रैली में सीएम मनोहर लाल ने शहर में कैमरे लगवाने की घोषणा की थी। सीएम घोषणा के तहत इस कार्य के लिए नपा के खाते में एक करोड़ 77 लाख रुपये की ग्रांट आई है।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
शहर की तीसरी आंख को हुआ मोतियाबिंद के शीर्षक वाले समाचार के साथ अमर उजाला ने 30 नवंबर के अंक में सीसीटीवी के वर्तमान हालात पर सवाल खड़े किए थे। इसके चलते तीन माह से निदेशालय में लटके हुए प्रस्ताव को सप्ताह भर में ही हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन


वर्जन
निदेशालय से प्रस्ताव पास हो गया है, शीघ्र ही टेंडर लगा कर कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।
- नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।

वर्जन
शहर में सीसीटीवी लगाने के कारण काफी फायदा होगा। जो छोटे व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरा नहीं लगवा सकते, उनके आसपास ये कैमरा लगने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। ऐसे में वे निश्चिंत रहेंगे उनके प्रतिष्ठान की निगरान नपा के द्वारा लगवाए गए कैमरा से हो रही है। शहर के लिए यह बड़ी सौगात है।
- उमेश नंदवानी, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें