फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोझू कलां में पंचायत ने डीजे पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
झोझू कलां में पंचायत ने डीजे पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव झोझूकलां ग्रामसभा की पंचायत गांव के सरपंच दलबीर सिंह गांधी की अध्यक्षता पंचायत घर में हुई। पंचायत में 13 कन्नी सांगवान खाप के प्रधान सूरजभान के मार्गदर्शन में कई सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई । पंचायत ने निर्णय लिया कि जो भी पंचायत के इस फैसले का उल्लंघन करेगा उस पर जुर्माना किया जाए। इस फैसले को लागू करवाने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांवों में बजाए जा रहे डीजे, घरों में फ्लोर डीजे बजाया जाना ध्वनि प्रदूषण का कारण तो बनता ही है साथ में इनके जरिए संस्कृति व सभ्यता में भी गिरावट आ रही है। इस पंचायत में गांव में पटाखे व डीजे बजाए जाने पर रोक लगाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह , सूबेदार वेदपाल, राजसिंह, डॉ. मामन शर्मा, सूबेदार प्रेम सिंह, वेदप्रकाश, हरिकिशन , धर्मपाल, सत्यबीर, तालेराम, मांगेराम, वेद पटवारी, कबूल, महाबीर नंबरदार आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें