फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

157 पशुपालकों को मिले 9 करोड़ का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2017 के कुल सात ब्रीड चैंपियनशिप सहित कुल 157 पशुओं के पशुपालकों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया। विवरणानुसार प्रदर्शनी 2017 के मुर्राह ब्रीड चैंपियनशिप श्रेणी में रोहतक जिला के गांव भैंसरू खुर्द के पशुपालक उमेद सिंह को 2.50 लाख रुपये व हिसार जिला के गांव लितानी के सुखबीर को एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया। हरयाणा ब्रीड चैंपियनशिप श्रेणी में करनाल जिला के गांव दादूपुर खुर्द के राजबीर सिंह को 2.50 लाख रुपये व महेंद्रगढ़ जिला के ताजपुर गांव के इंद्रजीत सिंह को एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया। साहीवाल ब्रीड चैंपियनशिप में करनाल जिला के गांव दादूपुर खुर्द के वासुदेव को 2.50 लाख रुपये व रोहतक जिला के गांव डोभ के अभिजीत खुराना को एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया। एक्जॉटिक क्रॉस ब्रीड चैंपियनशिप में रोहतक जिला के गांव लाहली डेयरी फार्म के पशुपालक हरिकिशन को 2.50 लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें