बस स्टैंड पर बीएसएनएल शिविर आज
चरखी दादरी।
बीएसएनएल द्वारा बस स्टैंड परिसर पर आज उपभोक्ता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दीपावली पर्व पर आए ऑफर की जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाएगी। ये जानकारी जेडीओ राकेश चहल ने प्रेस को जारी बयान में दी। उन्होंने बताया कि टॉप अप कूपन पर 50 प्रतिशत से अधिक का टॉक टाइम व 290 रुपये में 435, 390 रुपये में 585 व 590 रुपए में 885 का टॉक टाइम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान उपभोक्ताओं की समस्साओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में भारत सरकार के निर्देशानुसार आधार कार्ड को लिंक भी किया जाएगा।