लोहरवाड़ा में अन्नकूट वितरण 20 को
चरखी दादरी।
गांव लोहरवाड़ा में विश्वकर्मा दिवस पर 20 अक्तूबर को जांगिड़ ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में अन्नकूट प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह आठ बजे शुरू होगा। इससे पहले जांगिड़ धर्मशाला में हवन आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी ब्लॉक प्रधान बलबीर सिंह बलकरा और प्रचार सचिव रामफल जांगिड़ ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में दी।