फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में स्वीटी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में स्वीटी ने मारी बाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
राजकीय महाविद्यालय बहू में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान दौड़, कबड्डी, योगासन, टेबल-टेनिस, कैरम बोर्ड, शतरंज आदि स्पर्धाओं में छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुदर्शन कुमार जांगड़ा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। शतरंज प्रतियोगिता में स्वीटी, अनिता तथा रोहिणी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड में अंजलि, शिखा व जरीना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

डॉ. जांगड़ा ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। कार्यक्रम का शुभारंभ योगासनों एवं योग क्रियाओं के साथ किया गया। इसमें योग प्रशिक्षिका मधुबाला कौशिक ने बच्चों को योगाभ्यास करवाया। कबड्डी प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। इसमें टीम सी, बी तथा एफ क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ. मुकेश, डॉ. सुनील, डॉ. अनिल, डॉ. मोहन, सचिन सपरा, डॉ. रविन्द्र, चंद्रभान, सुनील, प्रवीण, रवीन्द्र, रेखा व मोनिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें