अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव सांवड़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम सरपंच मदन परमार मुख्य अतिथि थे। विद्यालय प्रिंसिपल डॉ. मुकेश वशिष्ठ ने बेटियों को स्वच्छता के बारेे में विस्तार से बताया। कहा कि जीवन में साफ-सफाई घरों तक ही सीमित न रखकर आसपास भी करें। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि इस बारे में जितना हो सके ग्रामीणों को जागरूक करें। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी वेदवती शर्मा ने बताया कि यह पखवाड़ा आगामी स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। उन्होंने इस दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की भी जानकारी दी। सरपंच मदन परमार ने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता के विषय में बताते हुए इसके लाभों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को अपने आस-पास का वातवरण स्वच्छ रखने और गंदगी न फैलाने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थी।