फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में परेशानियां दे रही खोदी गई गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। कस्बा के वार्ड नंबर 20, 18 और गढ़ी पाना में पेयजल लाइन बिछाने का काम अधूरा होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई गलियों में बारिश का पानी भर जाने से समस्या बेहद खराब हो गई है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मनमर्जी से काम बंद करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण कैप्टन राजपाल, सुभाष, सतबीर, भगत सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने इस काम में अधूरा छोड़ दिया। सरपंच और ठेकेदार से बार-बार कहने पर भी पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हो पा रहा। अब स्थिति यह है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए जिस गली की खुदाई हुई थी, वहां बारिश का पानी भर गया है। इससे एक तरफ आवागमन प्रभावित हो रहा है, तो दूसरी तरफ इसके चलते कोई हादसा भी हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद काम शुरू न करने पर उन्होंने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें