फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ धरना देकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ दिया धरना
विज्ञापन

बाढड़ा।
बिजली निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को एसडीओ की कार्यप्रणाली के खिलाफ उपमंडल अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया और एसडीओ पर मनमानी करने के आरोप भी लगाए। धरने की अध्यक्षता सत्यवान ने की।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने कहा कि उपमंडल अधिकारी उन पर अनावश्यक दबाव देकर कार्य करवा रहे है और हर मामले में मनमानी कर रहे है। इससे बिजली निगम कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल अधिकारी उन्हें बात-बात पर सस्पेंड करवाने व उच्चाधिकारियों को लिखने की धमकी दे रहे हैं। दोपहर बाद चरखी दादरी से यूनियन प्रधान राजकुमार, जयवीर, श्रीभगवान जेई धरने पर पहुंचे और उनकी समस्याओं पर एसडीओ बुधराम से बातचीत की। इसके बाद बिजली निगम कर्मचारियों को समझाकर मामले को शांत किया तथा धरने को समाप्त करवाया। इस मौके पर रणसिंह जेई, जगमाल सिंह, प्रविन्द्र भांडवा, राजेश, संदीप, सुखबीर, विजय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें