फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमोज खाने के शौकीन हो तो जरा संभल के

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं, तो जरा संभल के। ऐसी शिकायतें मिली हैं कि चिकन मोमोज में कुत्ते का मांस मिलाकर बाजारों में बेचा जा रहा है। शिकायतों पर दिल्ली के कैंट समेत कई अन्य हिस्सों में दर्जनों मोमोज की दुकानें बंद कर दी गई हैं। इस घटना के बाद दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ शहर में भी मोमोज की दुकानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग के मुताबिक, शहर में लगने वाली तमाम मोमोज की दुकानों में गुणवत्ता जांची जाएगी, खामियां मिलने पर उक्त दुकान को सील और विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही होगी।
100 सेे अधिक दुकानें
बढ़ते शहरीकरण के चलते खाने पीने में चाउमीन एवं मोमोज आदि बाहरी वस्तुओं का चलन भी बढ़ गया है। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ शहर के युवाओं में भी मोमोज के प्रति काफी क्रेज है। यही कारण है कि गत 2 सालों में यहां मोमोज की दुकानों में काफी बढ़ोतरी हुई है। रोहतक-दिल्ली रोड, झज्जर रोड, मेन बाजार, नजफगढ़ रोड, रेलवे रोड, बराही रोड समेत शहर के तमाम मुख्य मार्गों एवं कॉलोनियों में मोमोज की 100 से अधिक दुकानें हैं। सेहत के लिए नुकसानदायक होने के बावजूद भी इन दुकानों पर भीड़ भाड़ रहती है। मोमोज के अधिक सेवन से पेट संबंधी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। मेन बाजार निवासी आशीष ने कहा कि उसे मोमोज खाने की आदत पड़ गई थी। लेकिन एक दिन अचानक पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद जांच कराई तो पेट में इंफेशन था और आंत सड़ चुकी थी। क्लीनिक संचालक डॉ. एसके मलिक ने बताया कि रेलवे रोड पर मोमोज की काफी दुकानें हैं। यहां के काफी युवा पेट दर्द से ग्रस्त होकर उनके पास इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में दुकानें सील
दरअसल, अभी हाल ही में दिल्ली के कैंट क्षेत्र में मोमोज में मिलावट की शिकायतें मिली। आरोप था कि चिकन मोमोज में मुर्गे के बजाय कुत्ते के मास का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पर अधिकारियों ने उक्त क्षेत्र का दौरा किया। जांच करने पर टीम को मोमोज में गड़बड़ी पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने सामान जब्त कर उक्त दुकानों को सील कर दिया। इसके अलावा सदर बाजार, गोपीनाथ बाजार व बहादुरगढ़ से कुछ ही दूरी पर स्थित नांगलोई की कुछ दुकानों को भी जांच पूरी होने तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली में हुई इस घटना के बाद जाहिर है कि दूसरे शहरों में भी मोमोज की गुणवत्ता पर सवाल उठ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने तो बहादुरगढ़ में कार्यवाही की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

-
होगी सेंपलिंग
अभी तक तो ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। मगर मामला गंभीर है, इसलिए जल्द ही सेंपलिंग कराई जाएगी। जांच के दौरान यदि खामियां मिली तो दुकान तो सील होगी ही, दुकानदार के खिलाफ भी कार्यवाही होगी।
डॉ. रमेश धनखड़, सीएमओ जिला, झज्जर।


- दिल्ली के बाद अब बहादुरगढ़ में भी होगी मोमोज की सेंपलिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें