बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की 51 छात्राओं ने केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में सफलता हासिल की है। इनमें से प्रथम व द्वितीय वर्ष 28 छात्राएं और सत्र 2023- 2025 बैच की 23 छात्राएं हैं शामिल हैं।
बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता ने छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस उपलब्धि को संस्था की गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रणाली और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया. महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने और प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने छात्राओं को बधाई दी।
उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं में तम्मना, ज्योति गोयल, दीप्ति, दीपिका वत्स, शताक्षी, दीपांशी, साक्षी, तन्नु, तमन्ना, महकजोत कौर, साक्षी, पूजा, अन्नू, हिमांशु, हिमांशी द्विवेदी, ज्योति लाकड़ा, पूजा दहिया, हिमांशी, रिया गोयल, अंजुशा, तृप्ति वर्मा, पारुल शर्मा, रीना, शिवांगी आर्य, एस. भुवनेश्वरी, बबिता, नेहा, श्वेता त्रिपाठी, पूर्णिमा, रितु कौशिक, मुस्कान, सोनिया गोयल, अस्तुति, मानसी गुप्ता, नेहा शर्मा, प्रिया सिंह, कार्तिका, प्रिया सोनी, संगीता, मानसी, रुचिका, रेखा, मोनाली घोष, अंकिता शर्मा, आकांक्षा, विशाखा डाराल, प्रियंका, भूमिका शर्मा, वर्षा व श्वेता शामिल हैं।
फोटो 83 : सीटीईटी की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं प्राचार्य व स्टाफ के साथ। स्रोत कॉे
-