-फोटो 84 : ऑटो पलटने से घायल हुए रणबीर सिंह। संवाद
बहादुरगढ़। शहर से सवारी लेकर एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 की ओर जा रहा एक ऑटो दिल्ली रोड पर ओमेक्स सिटी के नजदीक पलट गया। इससे सवार 5 यात्रियों को चोटें आई। दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों में रणबीर सिंह, रमेश कुमार, महिला सोनी व सुरेंद्र शामिल हैं। इनमें रणबीर सिंह को सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई जबकि रमेश को गुम चोट लगी। रमेश कुमार ने बताया कि वे सुबह 10 बजे बहादुरगढ़ शहर में झज्जर रोड से ऑटो में सवार हुए थे और सोमानी फैक्टरी में काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे ओमेक्स के नजदीक पहुंचे तो अचानक ऑटो पलट गया। उन्हें यह नहीं पता चला कि ऑटो किन परिस्थितियों में पलटा।