बादली। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में पांच अलग-अलग किसानों की ट्राली चोरी हो गई। किसी भी वारदात में चोरों को पकड़ा नहीं गया है। बादली निवासी किसान संदीप के प्लाट से ट्राली चोरी हो गई। संदीप ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कुछ दिन पहले खेड़ी जट्ट निवासी महाबीर के प्लाट से भी एक ट्राली चोरी हो गई थी। लाडपुर गांव निवासी कुक्कू की ट्राली भी चोरी हुई है। दो दिन पहले बादली के पूर्व सरपंच उमेद सिंह और सुनील के प्लाट से ट्राली चोरी हुई है। वहीं एएसपी शुभम सिंह का कहना है कि चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है और रात के समय गश्त बढ़ा दी है।