झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने वीरवार को चौ. धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय बादली का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया है। बादली कॉलेज में प्राचार्य पद रिक्त होने के कारण उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे।
डॉ. दलबीर सिंह का 26 साल का गहन शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव है। वे भूगोल में एमए, एमफिल और पीएचडी हैं तथा एलएलबी भी हैं। वे वर्ष 1997 में हरियाणा महाविद्यालय शिक्षण सेवा में आए और उन्होंने राजकीय महाविद्यालय गोहाना के अलावा पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक में अपनी सेवाएं दीं। वहां भूगोल विभागाध्यक्ष रहे और अब नेहरू कॉलेज, झज्जर के प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। बादली कॉलेज का पदभार संभालने के बाद स्टाफ सदस्यों को बताया कि सभी सकारात्मक भावना से कार्य करें और महाविद्यालय के उत्थान में अपना सक्रिय योगदान दें। वरिष्ठ प्राध्यापक आनंद कादयान ने महाविद्यालय की पृष्ठभूमि और महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, बादली के वरिष्ठ प्राध्यापक मीर सिंह, नेहरू कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया और डॉ. अमित भारद्वाज उपस्थित रहे।