फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन दहाड़े पिस्तौल के बल पर 4.75 लाख रुपये लूटे

Mon, 23 Oct 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। रविवार को दिन दहाड़े झज्जर मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने बाइक सवार दो युवकों से पिस्तौल के बल पर 4.75 लाख रुपये लूट लिए। दोनों युवक व्यापारी की उधार वसूली करके लौट रहे थे। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झज्जर निवासी राजेश और देवेंद्र कस्बे में लाला भगत राम की परचून की दुकान पर काम करते है। रविवार की दोपहर कैश कलेक्शन के बाद बादली आए थे। परचून की दुकानों से पौने पांच लाख रुपए की उधारी वसूलने के बाद जब वह अपनी स्कूटी से वापिस झज्जर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि जब वह जहांगीरपुर गांव के पास पहुंचे तो दो अलग अलग मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने अपनी बाइक अड़ाकर उनकी स्कूटी रुकवा ली। स्कूटी रुकते ही उन्होंने राजेश और देवेंद्र पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने स्कूटी में रखे रुपए देने का इशारा किया। देवेंद्र और राजेश के मना करने पर युवकों ने उनकी पिटाई शुरू की दी और स्कूटी में रखे पौने पांच लाख रुपए लूट लिए। लूट के बाद बदमाश अपनी मोटरसाइकिल से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि लुटेरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एक दुकान से संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की सीसीटीवी मिली है जिसके आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें