फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 450 क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को किया वितरित

Sat, 08 Nov 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
07jjrp17- झज्जर। बीज बिक्री केंद्र से किसानों को गेहूं का बीज वितरित करते हुए प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दो सरकारी दुकानों से शुक्रवार को 450 क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को वितरित किया गया। हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर बचा हुआ 400 क्विंटल गेहूं का बीज शनिवार को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा बीज विकास निगम के प्रभारी राकेश भौरिया ने बताया कि शुक्रवार को उनके पास 400 क्विंटल गेहूं का बीज आया था। वहीं, 200 क्विंटल गेहूं का बीज पहले से बचा हुआ था। शुक्रवार को 200 क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को वितरित किया गया। वहीं, बचा हुआ 400 क्विंटल गेहूं का बीज शनिवार को किसानों को वितरित किया जाएगा।
हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम के उप प्रबंधक बालकिशन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 250 क्विंटल गेहूं का बीज आया था। इस दौरान 1270, 303 व 222 किस्म का गेहूं का बीज दुकान पर आया था। गेहूं का बीज आने के बाद किसानों को वितरित करना शुरू किया गया। वहीं, शाम तक पूरा 250 क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को वितरित कर दिया गया। वहीं, शनिवार को उनके पास गेहूं का बीज आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें