फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविरों में दर्ज हुईं 45 शिकायतें

Fri, 06 Dec 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में विभिन्न स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में करीब 45 शिकायतें दर्ज हुई। जिला स्तर पर आयोजित शिविर में 31 शिकायतें दर्ज हुई। डीसी प्रदीप दहिया ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि शिविर में ऊंटलौधा गांव में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में शिकायत दर्ज हुई। इस मामले में संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा शिविर में पुलिस विभाग, फैक्टरी की ओर से खेत में गंदा पानी छोड़ने, आधार कार्ड नाम परिवर्तन, राशन कार्ड के मामले, मुआवजा, विदुर पेंशन, पेयजल आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज हुई। डीसी ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करते हुए नागरिकों को राहत देने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें