फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राचीन श्रीदेवी मंदिर में 421 महिलाएं कलश लेकर पहुंचीं

विज्ञापन
34-प्राचीन श्रीदेवी मंदिर कलानौर में 421 महिलाएं कलश लेकर पहुंची।
विज्ञापन
कलानौर। कलानौर के प्राचीन श्री देवी मंदिर में सोमवार को पवित्र नवरात्रों का शुभारंभ हुआ। इस दौरान 421 महिलाएं सति भाई साई दास गुरुद्वारा से होते हुए श्री देवी मंदिर में कलश लेकर पहुंची। प्रथम नवरात्र में माता शैलपुत्री की पूजा की गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने देवी मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर के प्रमुख पुजारी मांगे राम ने बताया कि मंदिर परिसर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करवाने के उपयोग लिए पूजा पाठ करते हैं। मंदिर प्रांगण में शनिवार को भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य पर्व दुर्गाष्टमी मेला 30 सितंबर को लगेगा। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, राजकुमार उर्फ राजू, कृष्ण लाल किन्नरा, राजेश कुमार कौशिक, आशु चुघ, वरुण, अजय कपूर, देवेंद्र चुघ, सत्यव्रत शास्त्री, मिनाक्षी, ज्योति मौजूद रही।
विज्ञापन




जल निकासी हुई तो दुर्गाष्टमी के दिन होगी कुश्ती
अखाड़ा संचालक जोगिंदर पहलवान ने बताया कि खेतों में बरसाती पानी भरा हुआ है। हर दुर्गाष्टमी के मेले पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है। निकासी हुई तो 30 सितंबर को मेले के दिन जोगिंदर अखाड़ा की ओर से शाम 2 बजे से देर शाम 7 बजे तक कुश्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें