फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर में 42 शिकायतें दर्ज, जल्द समाधान के दिए निर्देश

Fri, 12 Jul 2024 06:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में वीरवार को डीसी शक्ति सिंह ने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। शिविर में 42 शिकायतें दर्ज हुई। डीसी ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हो रहें हैं। हरियाणा सरकार की ओर से समाधान प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है, इसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
विज्ञापन

वीरवार को समाधान शिविर में गिरावड़ गांव निवासी रामकुमार बिजली खेत के बिजली कनेक्शन के लिए शिकायत लेकर पहुंचे, जिसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। धनिया गांव निवासी नरेंद्र ने शिकायत दी कि उनकी गली में कब्जा कर रखा है। डीसी ने मामले में बीडीपीओ को कार्रवाई करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बहू गांव निवासी दिनेश ने शिकायत दी कि उनके क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसके अलावा गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से कुएं में पानी जाता है। इस मामले में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई करते हुए राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। डावला गांव निवासी सुरेंद्र ने शिकायत दी कि खेत में पानी की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। दूबलधन निवासी चांद ने चिरायु कार्ड बनवाने के लिए शिकायत दी। अत्तर सिंह जहाजपुर निवासी ने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत दी। इसके अलावा भी कई शिकायतें लेकर नागरिक समाधान शिविर में पहुंचे, जिनके समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें