फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी सतीश ने पांडिचेरि में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ी सतीश ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हाल ही में पुद्दुचेरी में आयोजित नेशनल बीच सैंबो (कुश्तीनुमा खेल) चैंपियनशिप में काकड़ोली हुक्मी के खिलाड़ी सतीश भारद्वाज ने गोल्ड मेडल जीता है। स्थानीय सांसद और विधायक ने सतीश भारद्वाज को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 18 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। सैंबो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं इंटरनेशनल कोच डिप्टीराम शर्मा ने बताया कि सतीश भारद्वाज पहले भी पटना में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुका है। पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, अशोक शर्मा, जगत सिंह, किशन कुमार, महेश भारद्वाज, सवेरा स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गौतम ने विजेता को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें