फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के सभी गांवों में हुई ग्राम सभाओं की बैठक : डीडीपीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ की पहल पर जिले के सभी गांवों में ग्राम सभा आयोजित की गई। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हरि सिंह श्योराण ने बताया कि जिले मेें 250 ग्राम पंचायतें हैं। विभाग की ओर से ग्राम सभा की बैठक को लेकर पहले ही तैयारियां कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की बैठकों में विकास कार्यों के लिए पारित प्रस्ताव संबंधित बीडीपीओ के माध्यम से 28 जनवरी तक डीडीपीओ कार्यालय में पहुंच जाएंगे। डीडीपीओ कार्यालय से जिला की सभी ग्राम पंचायतों द्वारा अपने-अपने गांव से पारित प्रस्ताव के आधार पर एस्टीमेट बनाकर इसी माह के अंत तक मुख्यालय भेज दिए जाएंगे। डीडीपीओ श्योराण ने कहा कि पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की नई पहल पर आज सभी गांवों में बदला हुआ माहौल मिला। सभी ग्रामीण ग्राम सभा की बैठक में अपनी-अपनी बात रखने व कहने काफी उत्सुक नजर आए। उन्होंने कहा कि इस तरह की ग्राम सभाओं की बैठक से गांवों में आपसी भाईचारा बढ़ेगा और समरसता का माहौल बनेगा। प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक ही दिन में 6204 ग्राम पंचायतों में गणतंत्र दिवस पर ग्राम सभा की विशेष बैठक हुई। ग्राम सभाओं ने अपने-अपने गांव से 15 से 20 लाख रुपये तक की लागत से होने वाले विकास कार्य का प्रस्ताव पारित कर डीडीपीओ के माध्यम से पंचायत मंत्रालय में भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें