फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम रहेंगे मुख्यमंत्री कार्यक्रम के ओवरऑल इंचार्ज, ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी किए नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री के दौरे के समय कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। मुख्यमंत्री का दौरा सफलतापूर्वक करवाने और आम लोगों की सुविधा को देखकर ये आदेश जारी किए हैं। भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 एक और 23 दो के तहत जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार चरखी दादरी के एसडीएम ओमप्रकाश देवराला को समारोह का ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। चरखी दादरी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र मल्होत्रा को डीएसपी ममता खरब दिलीप सिंह के साथ हेलीपैड और मुख्यमंत्री के रूट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेशों के अनुसार तहसीलदार कंवल सिंह यादव को डीएसपी प्रदीप नैन, कुलदीप सिंह व मौहम्मद जमाल व एसएचओ जगराम के साथ मेन वीआईपी स्टेज, उद्घाटन एवं शिलान्यास स्थल, लोगों के बैठने का स्थान और पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार नायब तहसीलदार अजीत सिंह को एसएचओ ओमप्रकाश, एसआई अनिल कुमार व सूरजभान को किसान रेस्ट हाऊस, वीआईपी गेट नंबर-1 और आम लोगों के गेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदार महाबीर सिंह को एसएचओ गौरव शर्मा के साथ पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें