फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव आसंडा में आरा मशीन बंद कराने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक महिला व व्यक्ति को चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में आसंडा निवासी पूजा ने बताया कि उसका पति लकड़ी का काम करता है। बीती शाम मेरा पति जब मशीन पर कार्य कर रहा था तो मेरे ही परिवार के लोग आकर मशीन बंद करने की बात कहने लगे। मशीन बंद न करने पर वह झगड़े पर उतारू हो गए। उन्होंने मेरे व मेरे पति के साथ मारपीट करने लगे। जिसके चलते मुझे व मेरे पति को काफी चोटें आई है। आसपास के लोगों की मदद से हमें उपचार के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। मांडोठी चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें