फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप सीवरेज सिस्टम के लिए बने मास्टर प्लान: विधायक राजदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर से सीवर और गंदे पानी की निकासी के लिए मास्टर प्लान की बहुत जरूरत है। शहर की मौजूदा सीवरेज सिस्टम पूर्ण रूप से ठप पड़ी है और इससे आमजन परेशान है। यह बात दादरी हलके से इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के बाद कही। विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने दादरी शहर के स्टोरेज के लिए बनाए सीवरेज टैंक की एक बार भी सफाई नहीं की है। इस कारण अब टैंक की गहराई बीस फीट से घटकर मात्र पांच-छह फुट ही रह गई है। इसकी पानी की स्टोरेज की क्षमता काफी कम हो गई है। सरकार को शहरवासियों की समस्या को समझकर तुरंत टैंक की सफाई करानी चाहिए। विधायक राजदीप ने कहा कि स्टोरेज क्षमता कम होने से जहां शहर की सड़क व गलियों में जमा पानी नहीं निकल पा रहा वहीं अधिक पानी के कारण टैंक के ओवरफ्लो होने से आसपास की हजारों एकड़ जमीन भी खराब हो रही है। इसलिए सरकार को इसे खाली करने के लिए एक ड्रेन का भी निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इस ड्रेन के निर्माण करवाने के लिए उन्होंने इसी विधानसभा सत्र में भी मांग की थी। इस पर जनस्वास्थ मंत्री ने जल्द ड्रेन निर्माण का भरोसा दिलाया था। राजदीप फौगाट ने कहा कि दादरी शहर का मौजूदा सीवरेज सिस्टम नकारा साबित हो चुका है। शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखकर जल्द ही एक मास्टर प्लान बनाना चाहिए ताकि ठप सीवरेज सिस्टम की वजह से होने वाली इस परेशानी का स्थायी समाधान हो सके। राजदीप फौगाट ने बताया कि वो स्वयं भी जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर जल निकासी के स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान की मांग करेंगे। इसके साथ-साथ स्टोरेज टैंक से गंदे पानी की निकासी वाली ड्रेन का निर्माण जल्द करवाने व टैंक की क्षमता बढ़ाने की भी मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें