चरखी दादरी। एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान विजय लांबा ने की। बैठक में सर्वकर्मचारी संघ जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा व राज्य प्रधान संदीप सांगवान ने भी शिरकत की।
विजय लांबा ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। चुनावों से पहले प्रत्येक मंच पर इस पार्टी के नेताओं ने पहली कलम से कर्मचारियों की सभी समस्याओं को हल करने की बात को प्राथमिकता देने का वायदा किया था, लेकिन आज करीब चार साल का कार्यकाल समाप्त होने को है कर्मियों की जायज मांगों को पूरा करना तो दूर की बात मनमाने व तानाशाही नियमों को लागू कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसके चलते कर्मियों में आक्रोश चरम सीमा पर पहुंच चुका है।
राजकु मार घिकाड़ा ने कहा कि 29 अप्रैल को जींद के हुड्डा पार्क में आयोजितर होने वाली ललकार रैली में कर्मचारी सरकार की चूलें हिलाकर रख देंगे।उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में लिपिक वर्गीय कर्मियों को पंजाब के समान वेतनमान देना, समान काम ,समान वेतन देना, सांतवें वेतन आयोग के अनुसार भत्ते एक जनवरी 2016 से लागू करना, पुरानी पेंशन नीति लागू करना, एक्सग्रेसिया प्रणाली पुन: बहाल करना, बिना शर्त सभी कच्चे कर्मियों को पक्का करना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
बैठक में एसोसिएशन कोषाध्यक्ष रविंद्र जाखड़, ब्लॉक दादरी प्रधान विजय शर्मा, ब्लॉक बौंद प्रधान महीपाल, चांद, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, इंद्रजीत, कुलदीप, नेहा, पिंकी, सुनिता, पूजा, दीपक, सोनू, जोगेंद्र, सतपाल, अरविंद, जितेंद्र, संगीता, उमेश व विजय आदि उपस्थित थे।