फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडों संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी : सारवान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रि यान्वयन करने के लिए विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। बैठक में सीएम विंडो, एसएमजीटी और एनएपीएस, सरल और हरपथ योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट तलब करते हुए विभागवार समीक्षा की।
एडीसी सारवान ने कहा कि सीएम विंडो पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निवारण तत्परता करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड करें। सीएम विंडो प्रदेश के मुख्यमंत्री और आमजन के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनएपीएस योजना के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को सरकारी विभागों में बतौर प्रशिक्षु करते हुए अपनी कार्य दक्षता को निखारने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

बैठक में सीएम विंडो के जिला नोडल अधिकारी एवं नगराधीश अश्विनी कुमार ने बताया कि सीएम विंडो पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निवारण को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक प्रत्येक सप्ताह आयोजित की जाती है और बकाया शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सीएम विंडो पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निवारण निर्धारित अवधि में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ग्रीवास ट्रैकिंग सिस्टम पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निवारण भी प्राथमिकता के आधार पर करते हुए स्टेटस अपडेट करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान ने प्रशिक्षु प्रशिक्षण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से योजना को लागू करने के लिए नियम स्पष्ट किए हैं। इस कार्य में ढिलाई किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी। किसी भी विभाग को प्रशिक्षु रखने या फिर प्रशिक्षु को निर्धारित स्टाईफंड देने आदि के कार्य में कोई परेशानी आती ह,ै तो तुरंत योजना के नोडल अधिकारियों से संपर्क करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सरल और हरपथ पोर्टल कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सरल पोर्टल पर परिवहन विभाग के अलावा आमजन की सेवाओं से जुडे़ विभागों से संबंधित सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिनका फायदा आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरल के अलावा हरपथ पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति किसी भी सडक पर बने गड्ढे का फोटो या शिकायत कर सकता है। संबंधित विभाग की ओर से जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, बादली एसडीएम त्रिलोक चंद, सीएमजीजीए निषिता बनर्जी, जिला राजस्व अधिकारी मनबीर सिंह सांगवान, डीएफएससी अशोक शर्मा, डीएसओ सत्यदेव मलिक, पंचायतीराज के कार्यकारी अभियंता यूनिस खान, विकास ढांढा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें