फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरे तोड़ने के बाद टाइलें बिछानी भूली नप, पार्षद संग दुकानदारों ने नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चबूतरे तोड़ने के बाद टाइलें बिछानी भूली नप, पार्षद संग दुकानदारों ने जताया रोष
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर की मंगल मार्केट से पटियाला बैंक तक दुकानों के चबूतरे तोड़ने के बाद नगर परिषद सौंदर्यकरण के लिए यहां टाइलें लगाना भूल गई है। नप अधिकारियों की नजरअंदाजी से खफा मार्केट के दुकानदारों ने बुधवार को पार्षद बक्शी सैनी के साथ मिलकर नारेबाजी की। दुकानदारों ने नगर परिषद अधिकारियों से जल्द से जल्द टाइलें बिछाने का काम शुरू कराने की मांग की। नप अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह के अंदर टाइलें बिछाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
मंगल मार्केट दुकानदार सुरेश, पार्षद बक्सी सैनी, गौरव, सक्षम, अनिल, सोनीराम गुप्ता, महेश, संदीप, विक्की, शिवकुमार व हर्ष ने बताया कि नगर परिषद ने करीब एक साल पहले दुकानों के सामने से चबूतरे तोड़कर टाइलें लगानी थीं। नप अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का हवाला देकर चबूतरे तो तोड़ दिए लेकिन टाइलें बिछाने की प्लानिंग ठंडे बस्ते में डाल दी। इस कारण दुकानदारों में रोष बना हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों में आने-जाने में ग्राहकों को दिक्कतें हो रही हैं और इसका सीधा असर उनके कामकाज पर पड़ रहा है। बार-बार नप अधिकारियों से मांग करने पर भी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नप अधिकारियों के ढीले रवैये से खफा दुकानदार बुधवार सुबह पार्षद बक्शी सैनी की अगुवाई में एकत्र हुए और नरेबाजी कर नगर परिषद के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया।
विज्ञापन


दुकानदारों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
मंगल मार्केट में नगर परिषद अधिकारियों ने एक साल पहले दुकानों के सामने बने चबूतरे तोड़े थे। उस समय टाइलें बिछाने का आश्वासन दिया गया था जोकि अब तक पूरा नहीं किया गया। इससे दुकानदारों में रोष है। नप को जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराना चाहिए।
- अनिल, दुकानदार
दुकानों के सामने से चबूतरे तोड़ने के बाद आज तक नप अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। चबूतरे तोड़ने के बाद से ही दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और कई बार टाइलें बिछाने की मांग भी कर चुके हैं लेकिन नप अधिकारियों ने अब तक समस्या पर ध्यान नहीं दिया है।
- हर्ष, दुकानदार
दुकानों के सामने चबूतरे तोड़ने के बाद कई दुकानदार घायल भी हो चुके हैं लेकिन नगर परिषद अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। नगर परिषद को टाइलें बिछाने का काम जल्द से जल्द शुरू कराना चाहिए।
विज्ञापन

- अनिल ग्रेवाल, दुकानदार
चबूतरे तोड़ने के बाद से ही दुकानदार परेशानियां झेल रहे हैं। इन परेशानियों से नप अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं। चबूतरे तोड़ते समय दुकानदारों ने विरोध तक नहीं किया था। अब नगर परिषद को भी अपना वादा पूरा करते हुए टाइलें बिछाने का काम शुरू कराना चाहिए।
- सुरेश, दुकानदार

अगले सप्ताह से टाइलें बिछाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। हमने फाइल डीसी साहब के पास भेज रखी है और जल्द ही इस पर मंजूरी मिल जाएगी।
- हरिकिशन शर्मा, एमई नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें