फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में बनेगी गौरव पट्ट, टीम ने किया गांव का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
हरियाणा के गांवों को ग्राम गौरव पट्ट दिया जाएगा। गांव की एंट्री पर ही लगे बड़े पत्थर पर गांव का संपूर्ण बायो-डाटा मौजूद होगा। यह जानकारी कार्यक्रम जिला प्रबंधक अनिल दहिया ने गुभाना गांव में गंगड़वा, लुक्सर और माजरी के गर्वित स्वयंसेवकों की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि गौरव पट्ट पर गांवों के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों व खिलाड़ियों से लेकर हर उन लोगों के नाम होंगे, जिन्होंने गांव का नाम रोशन किया है। गांव की जनसंख्या, गांव के प्रमुख विकास कार्यों के अलावा बड़ी उपलब्धियों को भी गौरव पट्ट पर लिखा जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वयं सेवकों से कहा कि वह अपने-अपने गांव में सात स्टार के लिए लोगों को जागरूक करने में जुट जाए। राज्य सरकार उस ग्राम पंचायत को गुलाबी रंग देगी जो लिंगानुपात में अच्छा होगा। सफेद रंग स्वच्छता में सबसे अच्छा स्कोर करने पर मिलेगा। हरा रंग स्वस्थ वातावरण जबकि अपराध में कमी लाने वाले गांव को सफरोन रंग दिया जाएगा। शिक्षा बेहतर होने पर स्काई कलर, पंचायत योजना में सुशासन होने पर गोल्डन कलर और राज्य सरकार उस ग्राम पंचायत को आसमानी रंग देगी जो शिक्षा में सबसे अच्छा स्कोर करेगी। बैठक में कोमल, नूतन शर्मा, कीर्ति, रविना, प्रीति, रीना, सुमन, राखी, नीलम और दीनेश सहित चारों गांवों के गर्वित सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें