फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतापक्ष ने सराहा तो विपक्ष ने जेटली के बजट को नकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्तापक्ष ने सराहा तो विपक्ष ने जेटली के बजट को नकारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
संसद में वित्तमंत्री द्वारा पेश बजट के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोपों को दौर शुरू हो गया है। इनेलो और कांग्रेस नेताओं ने बजट को बेहद निराशाजनक बताया है। विपक्षी नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमला कर बजट को बचत बढ़ाने वाला नहीं बल्कि कम करने वाला बताया है। इनेलो विधायक राजदीप फौगाट, पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान, बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन और पूर्व विधायक रणबीर महेंद्रा ने वित्तमंत्री के बजट को कर्मचारी, किसान, व्यापारी, दुकानदार, युवा व कमेरे वर्ग के लिए निराशाजनक बताया है। वहीं, सत्ता पक्ष के नेताओं ने वित्तमंत्री के बजट को सकारात्मक बताया है। विधायक सुखविंद्र मांढ़ी व जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने विपक्षी पार्टियों के आरोपों को बेबुनियाद बताकर बजट को अर्थ व्यवस्था मजबूत करने वाला बताया है।

आम आदमी न समझ सके इसलिए अंग्रेजी में पढ़ा वित्तमंत्री ने बजट
कृषि को विशेष बेल आउट पैकेज की जरूरत थी जो पूरी नहीं हुई। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संसद में बजट भाषण अंग्रेजी में पढ़ा ताकि आम आदमी को समझ न आए। भाजपा सरकार ने गरीब व किसान पर अपना बजट थोंपा है। आम बजट मिडिल क्लास और व्यापारी विरोधी है। इसमें किसान की लागत राशि को कम कर दिया गया है ऐसे में एमएसपी को डेढ़ गुना बढ़ाने की बात खोखली है। सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य व खरीद की गारंटी का जिक्र न होना निराशा का विषय है। - सतपाल सांगवान, पूर्व कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन


सकारात्मक व हर वर्ग को फायदा पहुंचाने वाला है वित्तमंत्री का बजट
वित्तमंत्री का बजट बेहद सकारात्मक है। इसमें हर वर्ग के हितों की ख्याल रखा गया है। खरीफ फसलों की बिक्री पर किसानों को डेढ़ गुना मुनाफा देना व 2022 तक किसानों की आय बढ़ाकर दोगुनी करने की घोषणा किसान वर्ग के लिए बेहद फायदेमंद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के उत्थान करने के जो वायदे किए थे, उन्हीं के अनुरूप वित्तमंत्री ने बजट पेश किया है। इस सकारात्मक बजट के लिए मैं वित्तमंत्री को बधाई देता हूं। - सुखविंद्र मांढ़ी, बाढड़ा भाजपा विधायक

देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने वाला है बजट
वित्तमंत्री का बजट हर वर्ग को छूने वाला है। इसमें विभिन्न वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी नीतियां शामिल की गई हैं। किसानों की 2022 तक आय दोगुना करने का कदम देश की अर्थ व्यवस्था को काफी मजबूत करेगा। इसके अलावा गरीबों के लिए निशुल्क डायलिसिस सुविधा, टीबी मरीज को हर माह 500 रुपये देने, 600 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक करने सहित जन कल्याणकारी कई घोषणाएं बजट में शामिल हैं। बजट बेहद सकारात्मक है और हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। - एडवोकेट रामकिशन शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा

केंद्र सरकार ने दिशाहीन व गुमराह करने वाला बजट किया पेश
केंद्र सरकार का बजट दिशाहीन व गुमराह करने वाला है। बजट गरीब आदमी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसमें मध्यम वर्ग, किसान, कर्मचारी व व्यापारी के लिए कोई राहत भरी घोषणा नहीं की गई है। पेट्रो पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं जब तक इनको जीएसटी के अंतर्गत नहीं लाया जाता तब तक कीमतों में राहत नहीं मिलने वाली। बजट गरीब वर्ग विरोधी व किसानों को सुनहरे सपने दिखाने वाला है। - रघवीर छिल्लर, पूर्व इनेलो विधायक

कारपोरेट को छूट बाकी हर वर्ग पर पड़ेगी बजट की मार
वित्तमंत्री ने जो बजट पेश किया है वो बेहद निराशाजनक है। केंद्र सरकार ने बजट में हर वर्ग की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है। किसानों के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का खोखला वादा सरकार ने किया है। कर्मचारी वर्ग की भी बजट में भारी उपेक्षा की गई है। मध्यम वर्गीय व गरीब परिवारों के लिए बजट में कुछ खास नहीं है। वित्तमंत्री के बजट में पूरे हरियाणा की उपेक्षा हुई है। - रणबीर महेंद्रा, पूर्व बीसीसीआई चेयरमैन व विधायक
विज्ञापन


बजट में केंद्र सरकार ने न तो किसानों को राहत दी और न ही कर्मचारी वर्ग को। बजट के बाद हर वर्ग निराश है। न महंगाई को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम उठाए और न ही गरीबों के उत्थान संबंधी कोई घोषणा की गई। इनकम टैक्स सीमा में फेरबदल न कर भाजपा ने कर्मचारी विरोधी होने का सबूत पेश किया है। वित्तमंत्री के बजट से न तो हरियाणा प्रदेश को कोई बड़ी सौगात हाथ लगी और न ही जिले को। - राजदीप फौगाट, इनेलो विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें