फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम फॉलो करने वाले वाहन चालकों को दिया गुलाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिला यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रविवार को शहर के मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उन वाहन चालकों को सम्मानित किया गया जो सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन कर रहे थे। इन चालकों को गुलाब का फूल और गिफ्ट देकर यातायात पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया। यातायात पुलिस प्रभारी पवन कुमार ने वाहन चालकों से उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इन नियमों का पालन करते रहेंगे। इस दौरान काफी वाहन चालकों को रुकवा कर उन्हें सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों की उपयोगिता बताई गई और यातायात के नियम फॉलो करने को कहा गया। यातायात थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि दादरी की जनता को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में ब्रांड प्लानेट के डायरेक्टर सुमित शर्मा का सहयोग रहा। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के सहसंचालक प्रवीन गर्ग, पवन कुमार, राजबीर सिंह, पवन, सुरेंद्र देशवाल, सिपाही मनदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें