फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौलर ऊर्जा से जगमग होंगे अब लघु सचिवालय व कोर्ट्र कॉम्पलेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
लघु सचिवालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स को जल्द ही भारी भरकम बिजली बिल से छुटकारा मिलने वाला है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर से जल्द ही लघु सचिवालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स की छत पर सौलर पॉवर प्लांट लगाए जा रहे हैं। दोनों ही भवनों में बने सभी संस्थानों में दिन के समय बिजली आपूर्ति दिन के समय सौलर प्लांट से होगी। इससे दोनों भवनों के कार्यालयों का बिजली बिल काफी हद तक कम हो जाएगा। इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि सरकारी कार्यालयों का राजस्व भी बच जाएगा।
180 और 120 किलोवाट के होंगे प्लांट
हरेडा की ओर से कोर्ट कॉम्प्लेक्स की छत पर 180 किलोवाट तथा लघु सचिवालय की छत पर 120 किलोवाट का सौलर पॉवर प्लांट लगाया जा रहा है। हरेडा की ओर से टेंडर जारी कर वर्क अलॉट कर दिया गया है। विभाग की ओर से टेंडर लेने वाली कंपनी को यह कार्य पूरा करने के लिए चार माह का समय दिया है। उम्मीद है कि कंपनी मई माह तक प्रोजेक्ट को पूरा करके यहां के उपकरणों को सौलर ऊर्जा से जोड़ देगी।
विज्ञापन

रोजाना होगी इतनी यूनिट बिजली की बचत
अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर लगाए जाने वाले सौलर पैनल सर्दियों के मौसम में प्रतिदिन प्रति किलोवाट चार यूनिट बिजली बनाते हैं तो गर्मियों के दिनों में 5 यूनिट का उत्पादन होता है। ऐसे में लघु सचिवालय को प्रतिदिन 500 से 600 यूनिट व कोर्ट कॉम्पलेक्स को 700 से 900 यूनिट ऊर्जा सप्लाई करेंगे। जिसके कारण दोनों संस्थानों की बिजली खपत में बड़ी कटौती आएगी।
सीएचसी और पीएचसी में भी लगेंगे पैनल
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी सभी सीएचसी व पीएचसी में सौलर पैनल लगवाने के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। झज्जर के सामान्य अस्पताल को 50 किलोवाट खपत वाली श्रेणी में रखा गया है। झज्जर के सामान्य अस्पताल का इस समय हर माह करीब 3-4 लाख रुपये के बीच में बिजली बिल आता है। वहीं, सिविल सर्जन कार्यालय का बिजली बिल भी हर माह एक लाख रुपये का आंकड़ा पार कर जाता है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की 27 पीएचसी और छह सीएचसी हैं। जिन सभी के बिजली बिल का अनुमान देखा जाए तो आंकड़ा हर माह 20 लाख के आसपास पहुंच जाता है। अगर सभी भवनों के छत पर सौलर पॉवर पैनल लगाए गए तो बिजली बिल में काफी कटौती हो सकती है।
निजी संस्थानों पर भी लगेंगे सौलर पैनल
30 किलोवाट के लोड वाले निजी संस्थानों की छतों पर भी अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर से सौलर पॉवर पैनल लगाए जाने हैं। विभाग की ओर से जिले के सभी बड़े संस्थानों के लोड का सर्वे किया जा चुका है। विभाग की ओर से आदेशों की पालना करवाने के लिए अभियान चलाकर संस्थानों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
लघु सचिवालय व कोर्ट कॉम्पलेक्स की छत पर सौलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए हरेडा की ओर से वर्क अलॉट किए जा चुके हैं। दोनों ही जगहों पर कंपनी के द्वारा यह कार्य 4 माह में पूरा किया जाना है। 30 किलोवाट के लोड वाले संस्थानों के लिए सौलर पॉवर प्लांट लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
- सुभाष, परियोजना अधिकारी, अक्षय ऊर्जा विभाग झज्जर।
फोटो संख्या-4 व 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें