फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी फीडर चालू नहीं किया तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी फीडर चालू नहीं किया तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सीटी फीडर चालू करने की मांग को लेकर किसान मोर्चा प्रतिनिधि मंडल ने सेक्शन इंजीनियर भिवानी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने बताया कि गांव दाढ़ीबाना में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा सीटी फीडर चालू किया गया था। थोड़े समय के बाद तकनीकी खामियों के कारण फीडर में खराब आ गई। ज्ञापन में बताया गया कि बिजली विभाग द्वारा इस फीडर को ठीक करने की बजाय बंद कर दिया गया जो अब लंबे समय से बंद पड़ा है। गांव आदमपुर व दाढ़ीबाना के लोगों की ओर से कई बार इस फीडर को ठीक करने का अनुरोध किया जा चुका है परंतु बिजली विभाग की तरफ से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है। फीडर बंद होने के कारण सिटी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है जिससे क्षेत्र के किसानों में सरकार व बिजली विभाग क प्रति रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से इस बंद पड़े फीडर को चालू करने की मांग की गई है साथ चेतावनी दी गई है कि अगर 15 दिन में फीडर चालू नहीं किया गया तो संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर बलबीर सिंह , निहाल सिंह गोयत, दलबीर सिंह, सत्यवान दुहन, योगेंद्र, रामचंद्र , बिजेंद्र सिंह, रमेश व जगदीश सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें