फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली सजाओ स्पर्धा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली सजाओ स्पर्धा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव मौड़ी के नवयुग बचपन स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चेन्सी, दिव्यांशी, दीक्षा, वेदांशी, कल्पित, आयुष की टीम ने विभिन्न रंगों से आकर्षक रंगोली सजाकर प्रथम स्थान हासिल किया। नितिन, अर्पित, ईशांत, तिलक, मोंटी, हर्ष, प्रदीप की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अजय जाखड़ ने बताया कि दीपावली के अवसर पर रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। दीपावली के दिन घर के दरवाजे पर रंगोली बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। हमें दीपावली पर रंगोली बनाते समय रंगों तथा दिशा का बेहद ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्या अर्चना ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें