फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित युवती की मौत, डेंगू की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के वार्ड-15 की निवासी एक बुखार पीड़ित युवती की रविवार देर रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बुखार में प्लेटलेट्स घटकर बहुत कम रह जाने के कारण उनकी बेटी मौत डेंगू बुखार से हुई है।
जानकारी के अनुसार बसंत विहार की रहने वाले राजेंद्र आसीवाल की 21 वर्षीय बेटी श्वेता उर्फ काजल की बीमारी से मौत हो गई। मृतका के परिजनों के अनुसार श्वेता की मृत्यु डेंगू बुखार के कारण हुई है। वह राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में बीकॉम की छात्रा थी। श्वेता को पांच दिन पहले बुखार हुआ था। मोहल्ले के फैमिली डॉक्टर से दवा ली, लेकिन आराम नहीं हुआ। बीते शनिवार को प्लेटलेट्स 35 हजार पाए गए। इस पर परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने डेंगू की आशंका जताई और रात के वक्त श्वेता को प्लेटलेट्स भी चढ़ाए। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और प्लेटलेट्स घटकर 28 हजार रह गए। उल्टी आई तो कमजोरी बढ़ती गई। रविवार को डेंगू की आशंका बढ़ती गई तो उसको परिजन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ने के बजाय घटती गई और अत्यंत कमजोरी आने से रविवार रात श्वेता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता अपने परिवार की लाडली थी। चाचा नारायण ने बताया कि वह पढ़ाई में भी होशियार थी। बहुत मृदुभाषी थी। बहादुरगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र ने कहा कि विभाग को अभी इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। इस केस की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें