फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-6 की सड़कों का नवीनीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
हुडा द्वारा विकसित शहर की सबसे पुरानी कॉलोनी सेक्टर-6 की जर्जर सड़कों के दिन अब जल्द ही बहुरेंगे। यह कार्य बृहस्पतिवार से आरंभ हो गया। विधायक नरेश कौशिक ने नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद विधायक ने सामुदायिक केंद्र में आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की।
विधायक ने स्थानीय वार्ड पार्षद मोनिका गजानंद गर्ग, पार्षद अनिता देवी, पार्षद अलबेल पहलवान और आरडब्लूए पदाधिकारियों के साथ नगर परिषद के माध्यम से बनाई जा रही सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि सेक्टर में 15 किलोमीटर लंबाई की सड़कें करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी। ये सीमेंट कंक्रीट की बनेंगी। चौड़ाई 3.66 मीटर और मोटाई 7 इंच की रहेगी। सेक्टर का सौंदर्यकरण होने पर लोगों की लंबित समस्या का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-6 की सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए थे।
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह में विधायक कौशिक ने सेक्टरवासियों को विश्वास दिलाया कि वे सेक्टर के विकास के लिए पूरी तरह से सजग हैं और सड़कों के नवीनीकरण के साथ ही सेक्टर के पार्कों का बेहतर रखरखाव नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर के लोगों ने भाजपा सरकार बनवाने में सक्रिय भूमिका निभाई और वे अब जनता के समक्ष अपने वायदे को पूरा करने में सक्रिय हैं। नई सड़कों के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आरडब्लूए व सेक्टर निवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सेक्टर 6 में सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर विधायक के साथ मार्केट कमेटी के चेयरमैन कैप्टन राम सिंह दलाल, आरडब्लूए के संरक्षक महिपाल गुलिया, प्रधान संजय भारद्वाज, मनोनीत पार्षद अशोक गुप्ता, जसबीर सैनी, मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, राजपाल शर्मा, योगेंद्र राठी, अजय छिल्लर, संजय सिंगला, विशाल बराही, पवन व जयवीर यादव और नगर परिषद सचिव मुकेश कुमार, एमई रमेश शर्मा, ओमदत्त व जेई अनिल मौजूद रहे।

- विधायक कौशिक ने कराया सड़कों के नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ
- करीब 15 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य होगा करीब 10 करोड़ की राशि से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें