फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हुआ सर्वर डाऊन, शाम 4 बजे डाऊनलोड हो पाई लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
यूजी कक्षाओं के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार को दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी की गई। विभाग द्वारा तो कटऑफ सुबह ही जारी कर दी गई थी, लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते नेहरू कालेज में शाम चार बजे के बाद ही नोटिस बोर्ड पर लिस्ट चस्पा हो पाई। पहली कटऑफ के समय भी कटऑफ लेट होने के बावजूद सर्वर ने शुरूआती दौर में परेशान किया था। इसके बाद ही डाउनलोड हो पाई थी।
इस बार प्राइवेट और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज भी सर्वर से जोड़ दिए गए हैं। इसकी वजह से सर्वर लोड नहीं उठा पा रहा था। कटऑफ लिस्ट बुधवार की सुबह जारी होनी चाहिए थी। जिन बच्चों का कटऑफ लिस्ट में नाम आ गया है। वे बच्चे कॉलेजों में अपने दस्तावेज लेकर पहुंचने लगे हैं और कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सोमवार तक इतने हुए दाखिले
स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची में सोमवार तक बीए में 145, बीकॉम में 38, बीबीए में 7, बीसीए में 9, बीएससी मेडिकल में 16, बीएससी नॉन मेडिकल में 48, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 7, बीए अंग्रेजी ऑनर्स में 6, बीए इतिहास ऑनर्स में 2 तथा बीए मनोविज्ञान ऑनर्स में 2 विद्यार्थियों ने अपने प्रमाण-पत्रों की जांच करवाकर अपनी फीस जमा करवाई है। उच्चतर शिक्षा विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की शेष खाली सीटों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 14 जुलाई को जारी की जाएगी।

नेहरू कॉलेज की कट आफ लिस्ट
बीए ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 81.2 प्रतिशत
न्यूनतम : 66.2 प्रतिशत

---
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 66.2 प्रतिशत
न्यूनतम : 55.4 प्रतिशत
-------
अनुसूचित जाति :
अधिकतम : 55.2 प्रतिशत
न्यूनतम : 38.8 प्रतिशत
------
बीसी-बी :
अधिकतम : 54.8 प्रतिशत
न्यूनतम : 45 प्रतिशत
----
बीबीए :
अधिकतम : 59.5 प्रतिशत
न्यूनतम : 52.8 प्रतिशत
------
बीकॉम :
ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 72.8 प्रतिशत
न्यूनतम : 55.8 प्रतिशत
---
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 55.2 प्रतिशत
न्यूनतम : 46.8 प्रतिशत
------
बीसीए
ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 56.5 प्रतिशत
न्यूनतम : 56.5 प्रतिशत
-------------------
बीए ऑनर्स अंग्रेजी :
ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 69 प्रतिशत
न्यूनतम : 65.8 प्रतिशत
-----
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 65.4 प्रतिशत
न्यूनतम : 46.8 प्रतिशत
----
बीए- हिस्ट्री :
ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 76.8 प्रतिशत
न्यूनतम : 54.2 प्रतिशत
----
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 54 प्रतिशत
न्यूनतम : 52.8 प्रतिशत
------
बीएससी- कम्प्यूटर साइंस
ऑल इंडिया सामान्य
अधिकतम: 78.5 प्रतिशत
न्यूनतम: 56.5 प्रतिशत
--------
बीएससी- नॉन मेडिकल
ऑल इंडिया सामान्य
अधिकतम: 85.6 प्रतिशत
न्यूनतम: 70.4 प्रतिशत
--
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 70.2 प्रतिशत
न्यूनतम : 63.8 प्रतिशत
-
बीसी बी :
अधिकतम : 63.4 प्रतिशत
न्यूनतम : 48.6 प्रतिशत
------------
बीएससी मेडिकल
ऑल इंडिया सामान्य :
अधिकतम : 93.4 प्रतिशत
न्यूनतम : 74.6 प्रतिशत
---
ऑल हरियाणा सामान्य :
अधिकतम : 74.4 प्रतिशत
न्यूनतम : 66.6 प्रतिशत
-------
अनुसूचित जाति :
अधिकतम : 60.2 प्रतिशत
न्यूनतम : 51.8 प्रतिशत
------
बीसी-बी :
अधिकतम : 65.8 प्रतिशत
न्यूनतम : 60.6 प्रतिशत


वर्जन
कटऑफ लिस्ट के साथ ही छात्रों ने दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा लेना आरंभ कर दिया है। जिसके लिए कालेज में संबंधित विभागाध्यक्षों को कटऑफ लिस्ट उपलब्ध करवा दी गई है। छात्रों को प्रवेश में किसी भी प्रकार की दिक्क्त नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

- रणजीत कौर मदान, प्राचार्या, नेहरू पीजी कालेज झज्जर।

-----------------
राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए 20 तक करें आवेदन
झज्जर। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदक 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोडल आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा के प्राचार्य जीतपाल ने बताया कि जो छात्र दाखिल लेना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन में 15 जगह के ऑप्शन दिए गए हैं। इसके लिए जिले की सभी आईटीआई में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें