फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं एक सप्ताह से नहीं आई पेयजल सप्लाई तो कहीं व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं कमी से झेल रहे परेशानी तो कहीं व्यर्थ बह रहा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
कहने को तो जन स्वास्थ्य विभाग शहर में बेहतर पेयजल सुविधा मुहैया करवा रहा है। लेकिन कितने लोगों के पास कब और कितना पानी पहुंच रहा है और कहां पानी वेस्ट हो रहा है इसको लेकर जरा सा भी गंभीर नहीं है। अगर विभाग थोड़ी सी गंभीरता दिखाई तो न तो लोगों को सात-सात दिन पेयजल संकट से दो-चार होना पड़ेगा और न ही कहीं पर व्यर्थ पानी बहेगा। शहर में तीन वार्ड ऐसे हैं जिनमें से दो में तो सात दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं एक वार्ड ऐसा भी है जहां पेयजल पाइपलाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। सिविल अस्पताल के पास स्थित बूस्टिंग स्टेशन के वाटर टैंकों में पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं पहुंचा है। इस बूस्टिंग स्टेशन से लोहारू रोड स्थित वार्ड 17 व 18 में पेयजल संकट गहराया हुआ है। इस कारण दोनों वार्डों के करीब 14 हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वार्ड नंबर चार में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।
दो वार्ड के लिए एक बूस्टिंग स्टेशन
करीब 14 हजार से अधिक की आबादी होने के बाद भी विभाग ने दोनों वार्डों के लिए एक ही बूस्टिंग स्टेशन बना रखा है। इस कारण दोनों वार्डों में पानी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वार्डवासी बूस्टिंग स्टेशन में एक और वाटर टैंक बनवाने की मांग जन स्वास्थ्य विभाग से कर रहे हैं। इन दोनों वार्डों के घरों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई नहीं आ रही। इस कारण बुधवार सुबह वार्ड नंबर 17 व 18 के पार्षद वार्डवासियों सहित बूस्टिंग स्टेशन पर पहुंचे तो दोनों टैंक खाली मिले।
विज्ञापन


अधिकारियों को बताया भी, नहीं निकला हल
वार्ड नंबर 18 के पार्षद कुलदीप गांधी ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों से अवगत करा चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि कपूरी जलघर पानी से भरा हुआ है और इसके बावजूद भी सिविल अस्पताल के जलघर में तीन-चार दिन में एक बार पानी की सप्लाई देते है जोकि एक दिन में खाली हो जाती है। वार्डवासियों को पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जन-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन करते है लेकिन कोई समाधान नहीं होता है। वार्ड 17 के पार्षद प्रतिनिधि विक्रम एडवोकेट ने बताया कि दोनों वार्डों की आबादी 14000 से अधिक है। उन्होंने बताया कि दोनों वार्डों के अलावा सिविल अस्पताल में इसी जलघर से पानी की सप्लाई होती है। पानी की सप्लाई के दौरान बिजली के कटों के कारण पानी की मात्रा पूरी नहीं मिल पाती है। विभागीय कर्मचारी को जब फोन कर पानी की सप्लाई छोड़ने बारे पूछते हैं तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते।
कुछ हिस्से में छोड़ा जा रहा पानी
वार्ड चार के पार्षद दिनेश जांगड़ा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वार्ड वासियों को पानी की किल्लत के कारण लगातार पानी की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के की-मैन वार्ड के कुछ हिस्से में पानी छोड़ रहा है। व कुछ हिस्से में पिछले काफी समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। एसडीओ व जेई को फोन करते तो फोन नहीं उठाते है। वार्ड चार के पार्षद दिनेश ने बताया कि जल्द ही पानी का समाधान नहीं हुआ तो वार्ड के लोग जाम लगाने पर मजूबर हो जाएंगे।
विज्ञापन


वर्सन : वाटर टैंकों को हम जल्द ही भर देंगे। वार्ड वासियों की अगर नए टैंक के निर्माण की मांग है तो इससे उच्च अधिकारियों को हम अवगत करवा देंगे। जो भी संभव होगा वो कदम यहां विभाग उठाएगा। विभाग अपनी तरफ से पर्याप्त पेयजल सप्लाई देने के हर संभव प्रयास कर रहा है। - रामपाल, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें