साल्हावास। गांव बहु के बाबा जोतराम मंदिर परिसर में जोतराम मंदिर समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें में 40 लोगों ने रक्तदान किया।
उन्होंने कहा कि दान किया गया रक्त जरूरतमंदों की जिंदगी बचा सकता है। आज तक दुनियां में रक्त का विकल्प नहीं बन सका। केवल मनुष्य के रक्तदान से ही रक्त की पूर्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि सभी को जीवन में रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में जोतराम मंदिर समिति के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। समिति के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। इस दौरान कई बार रक्तदान कर चुके रक्तदाता भी पहुंचे। कई महिलाएं भी रक्तदान करने आईं। मुख्य अतिथि राजबीर शर्मा व जोतराम मंदिर समिति के अनिल गहलावत ने रक्त दाताओं को बैज लगाकर उत्सावर्द्धन किया। रक्तदाताओं को मंदिर समिति की ओर से प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर पीएचसी बहु से मेडिकल अफसर सुमन तंवर, ब्लड बैंक झज्जर से ममता, मीनाक्षी, अशोक, विनय, हर्षा, विजय एवं रेड क्रास झज्जर से दीपक व ओमप्रकाश, तुलसी आदि उपस्थित रहे।