फोटो नंबर 71 खेतों में लगी आग से राख हुई फसल। स्रोत किसान
बादली। पाहसोर गांव स्थित दादा नावट वाले मंदिर के पास बुधवार दोपहर को दो बजे लगी आग से करीब 40 बीघे खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची लेकिन जब तक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और फांस जल चुकी थी।
ग्रामीण व किसान जयकुमार में बताया कि आग से सात किसानों की गेहूं की फसल जल गई जिसमें किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने से दयाकिशन मास्टर के आठ बीघा, बिट्टू के 10 बीघा, सतेंद्र के पांच बीघा और नरेश के 10 बीघा गेहूं की फसल और फांस जल कर राख हो गई।
ग्रामीणों ने सूचना राजस्व कर्मियों को दी है। आग लगने के बाद ट्रैक्टर से किसानों ने खेत को जोतने का प्रयास किया जबकि पानी के ट्यूबवेल से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
तारों में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
किसान जयकुमार ने बताया कि दोपहर बाद बिजली के खंभों से गुजरे तारों में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी। बिजली के तार टूटकर गेहूं की फसल में गिर गए और चिंगारी निकलने से आग लगी है।