08jjrp04- रेडक्रास कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता का हौसला बढ़ाते एसडीएम। स्रो
झज्जर। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर शुक्रवार को रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम रवि मीणा ने शिविर का शुभारंभ किया व रक्तदाताओं को बैज लगाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शिविर के दौरान दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, कान की मशीन, बेल्ट, व्हील चेयर भी प्रदान की गई। रक्तदान शिविर में 39 यूनिट रक्त सिविल अस्पताल, झज्जर के ब्लड बैंक की टीम ने एकत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि एसडीएम रवि मीणा ने रक्तदाताओं व संस्थाओं के प्रतिनिधियों को विश्व रेडक्रॉस दिवस की बधाई दी और रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनांट के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।