बादली। एसडीएम विशाल कुमार ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन, बिजली-पानी, राजस्व और नगर परिषद से संबंधित करीब 35 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि लंबित मामलों को सात दिन में हल कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर बीडीपीओ, तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।