फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल पर 33.33 प्रतिशत निजी स्कूलों ने नहीं दी फार्म-6 की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के निजी स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर फार्म-6 की जानकारी देने में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से इसकी अपडेट रिपोर्ट जारी की है। इसमें 30 मार्च शाम तक जिले के 33.33 प्रतिशत निजी स्कूलों ने पोर्टल पर फार्म-6 की फाइनल सबमिशन नहीं दी है।
विज्ञापन

जिले के 366 निजी स्कूलों पोर्टल पर फार्म-6 भरना है। 30 मार्च शाम 5 बजे तक जिले के केवल 244 निजी स्कूलों ने ही पोर्टल पर फार्म-6 की जानकारी अपडेट की है जबकि 122 निजी स्कूलों ने यह जानकारी अभी फाइनल सबमिट नहीं की है।
जिले के 366 में से 12 प्राइमरी, 23 मिडिल, 28 हाई और 59 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों ने पोर्टल पर अब तक जानकारी नहीं दी है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद कई जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले निजी स्कूलों द्वारा की तरफ से फार्म-6 पोर्टल पर समय पर अपडेट करने के संबंध में निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने में आवश्यक गंभीरता नहीं दिखाई है।
ऑनलाइन पोर्टल पर काफी संख्या में स्कूलों ने अभी तक फार्म-6 पोर्टल पर अपनी शुल्क स्थिति अपडेट नहीं की है, असंतोषजनक है। सभी अधिकारियों को फिर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी निजी स्कूलों को समर्पित पोर्टल पर आवश्यक डेटा की समीक्षा, सत्यापन और जमा करना अनिवार्य है।
पोर्टल पर एडिट/अनलॉक की सुविधा उपलब्ध है जिससे जिन स्कूलों ने पहले ही अपने आवेदन जमा कर दिए हैं वे बंद होने की तारीख से पहले आवश्यक होने पर अपने डेटा की समीक्षा और उसे अपडेट कर सकते हैं।
अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा कोई भी स्कूल जो सत्र 2026-27 के लिए फार्म-6 पोर्टल पर अपनी फीस घोषित करने में विफल रहता है, वह पिछले शैक्षणिक वर्ष के अनुसार ही फीस लेगा और फीस में किसी भी वृद्धि की अनुमति नहीं होगी। नियमों का पालन न करने पर एमआईएस बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें