फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झांसा देकर बैंक प्रबंधक से 33 लाख 90 हजार ठगे, केस दर्ज

Sun, 13 Oct 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर बैंक प्रबंधक से 33 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक के हुडा सेक्टर-4 निवासी एक निजी बैंक के प्रबंधक जगदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने खाली समय में इंस्टाग्राम का उपयोग करता है। 23 फरवरी को उसने शेयर मार्केट से संबंधित विज्ञापन देखा। जब उसने विज्ञापन पर क्लिक किया तो उसे टेलीग्राम पर री-डायरेक्ट कर दिया गया। वहां से टेलीग्राम लिंक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप मास्टरट्रस्ट स्टॉक बूस्ट ग्रुप ई से जुड़ गया। वहां ग्रुप में बहुत से लोगों ने शेयर बाजार के बारे में जानकारी साझा की।
बताया गया कि कैसे शेयर बाजार में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। उसे 19 मार्च को व्हाट्सएप नंबर से शेयर मार्केट टिप्स द्वारा 300 प्रतिशत तक उच्च लाभ देने के बहाने संपर्क किया गया था। इसके लिए उसे उनकी कंपनी के साथ प्राथमिक बाजार खाता खोलने के लिए कहा गया था। 28 मार्च को व्हाट्सएप ग्रुप मास्टरट्रस्ट कस्टमर सर्विस में जोड़ा गया और एप डाउनलोड किया। इसका लिंक उसे दिया गया। उसने अपनी पत्नी वंदना पाल के नाम से वहां खाता खुलवाया।
विज्ञापन

खाता ऑनलाइन खुलने के बाद उसे शेयर खरीदने और बेचने के लिए प्राइमरी मार्केट खाते को रिचार्ज करने के लिए कहा गया। इसके लिए उसे खाते नंबर दिए गए। उसके कहने पर पत्नी ने उन्हें अपने खातों से एक अप्रैल से 16 अप्रैल तक 33.90 लाख रुपये भेजे। इसके बाद 21 अप्रैल को उसे बताया गया कि उसे आईपीओ के जरिये शेयर आवंटित किए गए और उसे 87.6 लाख रुपये चुकाने होंगे। जब उसने एप खोला तो पता चला कि उसका सारा निवेशित पैसा और मुनाफा आईपीओ के बहाने एप पर ब्लॉक कर दिया गया था। उसने पैसे वापस मांगे।
विज्ञापन

बताया गया कि उसे अपने पैसे वापस पाने के लिए 51.58 लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे। तब उसे एहसास हुआ कि वह साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें