तेरे जैसा राम भक्त कोई हुआ ना होगा मतवाला भजन पर भाव विभोर हुए भक्त
फोटो-18
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सिद्ध श्री बाबा प्रसाद गिरि महाराज की प्रांगण में श्री खेड़ापति रामायण मंडल झज्जर द्वारा 32 वा सुंदरकांड भजन संध्या एवं श्री रामचरितमानस का पाठ किया गया। सुंदरकांड वाचक रजनीश हरित, लाल ताराचंद हर्ष डोगरा, सुरेंद्र बंसल, सुनील बंसल, मुकुल शर्मा, सूबे सिंह हरित, युगल शर्मा द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया। भजन गायक धीरज शर्मा ने भजन गाकर सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया। सुंदरकांड के बाद हनुमान चालीसा एवं रामायण पाठ किया गया। इसके बाद शंटी तलवार एवं संजय परुथी द्वारा सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर लाला ताराचंद, श्रीभगवान शर्मा, हर्ष डोगरा, सुनील बंसल, सुशील बंसल, रुद्राक्ष हरित, प्रीत, महेश, मुकुल शर्मा, विकास शर्मा, संजय परुथी, विपिन राज एडवोकेट, शंटी तलवार, उमाशंकर वशिष्ठ, जय शंकर वशिष्ठ, धीरज शर्मा, आयुष शर्मा, चिंटू सक्सेना, हिमांशु सोलंकी, राकेश गुप्ता, रोहित सोलंकी, सरवन शर्मा, कमलेश, अनीता, आशारानी, अनीता शर्मा, पूनम उपस्थित रहे।