फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुलिया खाप ने रेलवे स्टेशन पर लगाया शिविर

Tue, 12 Mar 2024 11:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गुलिया खाप और श्याम मित्र मंडल की ओर से राजस्थान के कचेरा रेलवे स्टेशन पर श्याम भक्तों के लिए शिविर लगाया गया । खाप के प्रधान विनोद बादली ने बताया कि श्याम मित्र मंडल के सहयोग से प्रतिवर्ष फाल्गुन माह में खाटू श्याम मंदिर में पैदल जाने वाले श्याम भक्तों के लिए रहने और दवाईयों का प्रबंध मुफ्त किया जाता है।जिसमें हजारों की संख्या में पैदल यात्री पहुंचते हैं। फाल्गुन माह में खाटू धाम के लिए श्याम भक्त पैदल यात्रा करते है जिनकी सेवा के लिए प्रतिवर्ष कचेरा रेलवे स्टेशन के पास शिविर लगाया जाता है। शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और सेवादार कचेर स्टेेशन पर पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें