फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में 324 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नाहरा-नाहरी रोड स्थित नेताजी नगर अर्बन पीएचसी की ओर से साईं मंदिर में मंगलवार को लगे कैंप में टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कैंप में 324 लोगों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। काफी संख्या में लोग टीका लगवाने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

कैंप में एएनएम राजेश के अलावा आशा वर्कर दुर्गा, सुमन, कृष्णा, अंजू, ज्योति व नसीरो के अलावा सक्षम निशा ने टीकाकरण के लिए सेवाएं दीं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह से भ्रम नहीं पालना चाहिए। तय समय के अंतराल में वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। एएनएम राजेश ने कहा कि हमें सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन जरूर करना चाहिए। वैक्सीन बेहद सुरक्षित है। इसलिए जिनको वैक्सीन नहीं लगी है वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि 15 से 18 साल के बीच के किशोरों को भी अब कोवाक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें