25jjrp10- साल्हावास। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मातनहेल में आयोजित रोजगार मेले में अतिथ
साल्हावास। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मातनहेल में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्र की पांच कंपनियां पहुंची।
मेले में लगभग 50 युवाओं ने भाग लिया। साक्षात्कार के आधार पर कुल 32 युवाओं को कंपनी प्रतिनिधियों ने शॉर्ट लिस्ट कर चयनित किया। नौकरी पाकर युवाओं की खुशी का ठिकाना नहीं था। मुख्यातिथि पवन कुमार एचआर हैड सुब्रोज कंपनी रहे। उन्होंने बताया कि आईटीआई पास कर चुके छात्रों के लिए यह एक बहुत अच्छा अवसर है।
कंपनियां छात्रों के चयन हेतु संस्थान में आती हैं। प्राचार्य अनिल दलाल ने बताया कि रोजगार मेले में सुब्रोस लिमिटेड मानेसर, टी सुज़ुकी याकूबपुर झज्जर, फिनिया डेल्फी इंडिया लिमिटेड गुरुग्राम, धूत ट्रांसमिशन झज्जर, निओलाइट जेड के डब्ल्यू बहादुरगढ़ सहित 5 कंपनियों ने भाग लिया। अनुदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि आवेदकों को बताया कि मेले में भाग लेने से उन्हें उद्योगों में सीधे काम करने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवारों को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र मिलेगा, जिससे प्रशिक्षण के बाद रोजगार की संभावना बढ़ जाएगी।